---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 22, 2022

इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों ने की फ्लाईओवर की मांग


शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ फोरलेन मार्ग स्थित सतनबाड़ा में संचालित दो-दो इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने संस्थान की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को पत्र लिखकर की है। इस पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग-46 हाईवे पर सतनबाड़ा में फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाया जाए ताकि छात्र-छात्राओं को कॉलेज आते-जाते समय दुर्घटना का सामना ना करना पड़े।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में यूआईटी आरजीपीव्ही शिवपुरी(राजीव गांधी प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के छात्रों ने बताया कि शिवपुरी और मुडख़ेड़ा टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग-46हाईवे के बीच में सतनबाड़ा में दो प्रमुख शिक्षण संस्थाऐं स्थित है इनमें से एक अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद से स्वीकृत इंजीनियरिंग कॉलेज है जिसका नाम यूआईटी-आरजीपीव्ही शिवपुरी(पूर्व नाम एसआईटी शिवपुरी) है तथा दूसरी संस्था एनपीटीआई(नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) शिवपुरी है जो एक राष्ट्र स्तरीय भारत शासन संचालित ट्रेनिंग संस्थान है इन दोनों प्रमुख संस्थानों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट छात्रों एवं औद्योगिक व प्रायोजित प्रशिक्षणाार्थियों की लगातार उपस्थिति बनी रहती है।

वर्तमान में इस संस्था में लगभग 500 छात्रा अध्ययनरत है तथा आने वाले वर्षों में यह संख्या 1500 छात्रों से ज्यादा होने की संभावना है। यह दोनों प्रमुख संस्थाऐं राष्ट्रीय राजमार्ग-46 हाईवे पर स्थित है एवं छात्रों को आवागमन दोनों दिशों शिवपुरी एवं ग्वालियर की ओर होता है जिसके फलस्वरूप दोंनों जगह से आने वाले छात्र-छात्राऐं राष्ट्रीय राजमार्ग 46हाईवे को क्रॉस करते है। छात्रों के राजमार्ग को क्रास करने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना ना घटे, इस हेतु पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि यहां पैदल यात्री पुल(फ्लाई ओवर ब्रिज)बनाया जाए ताकि दुर्घटनाओं को भी होने से बचाया जा सके और छात्र-छात्राओं को अपने शिक्षण अध्यापन हेतु आने-जाने में भी सरल-सहज सुविधा उपलब्ध हो सके।

इनका कहना है-


यह बात सही है कि राष्ट्र स्तरीय दोनों ही प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 46 पर सतनबाड़ा में स्थित है और सैकड़ों छात्रों के आने-जाने हेतु यहां फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर हम भी पत्र लिख रहे है छात्रों ने हमें भी पत्र दिया है।
राकेश सिंघई
डायरेक्टर, यूआईटी, आरजीपीव्ही, सतनबाड़ा, शिवपुरी

No comments: