---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 22, 2022

संकल्प समाजसेवी संस्था के द्वारा एड्स को लेकर लगा स्वास्थ्य शिविर


शिवपुरी-
एड्स के रोग की रोकथाम और ग्रामवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाजसेवी संकल्प समाजसेवी संस्था के द्वारा जिले के पोहरी विकासखण्ड के ग्राम ऊमरई में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के परियोजना प्रबंधक धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि एड्स बीमारी की रोकथाम और जागरूकता को लेकर संकल्प समाजसेवी संस्था के द्वारा महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पोहरी के ग्राम ऊमरई में किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से एड्स रोग को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.योगेश मिश्रा ने अपनी सेवाऐं दी जिनके द्वारा शिविर में आई महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जंाच कर संबंधित मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों को भी वितरण किया गया। 

इसी क्रम मे महिलाओ की एचआईव्ही की जांच भी की गई और उन्हें समझाईश देकर जागरूक भी किया गया, इसके साथ ही वर्तमान में कोविड जांच को लेकर भी जानकारी प्रदान की गई। यहां डॉ.योगेश के द्वारा एड्स किन कारण से फैलता है के बारे में बताया। यह जानकारी सुनीता कुशवाह काउंसलर द्वारा दी गयी। संस्था के परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा महिलाओ को एचआईव्ही एड्स और एचआईव्ही एड्स हेल्प लाइन नंबर 1097 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। संकल्प संस्था से परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, सुनीता कुशवाह, दीपक जाटव आदि उपस्थित रहे।

No comments: