---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 22, 2022

पृथ्वी दिवस पर भाविप शाखा विवेकानन्द के द्वारा ड्रांईंग प्रतियोगिता का आयोजन


शिवपुरी-
अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए बच्चों के बीच ड्रांईंग प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के द्वारा स्थानीय जीके हैरीटेज विद्यालय में की गई जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा विवेकानन्द के अध्यक्ष सीए विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संसथा भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीके हेरीटेज स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन बच्चों के लिए किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस ड्राइंग कंपटीशन में करीब 70 स्कूली बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार नेहल जैन, द्वितीय पुरस्कार मानवी गर्ग, तृतीय पुरस्कार ओजस वर्मा को दिया गया, साथ ही कनिष्का अग्रवाल, अर्नव शर्मा, काव्य तिवारी, मनप्रीत कौर और वैष्णवी रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

इस प्रतियोगिता में निर्णायकगणों की भूमिका श्रीमती डॉ निशा गोयल, श्रीमती वंदना वर्मा एवं श्रीमती प्रियंका अग्रवाल द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, शाखा अध्यक्ष सीए विजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विजय सिंह, आनंद गुप्ता, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती रानू बंसल, श्रीमती रजनी गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे। जिनके द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरूस्कृत किया गया।

No comments: