शिवपुरी- प्रदेश की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक दिवसीय प्रवास पर गुरूवार को आई। यहां 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं जैन समाज के प्र्रमुख आराध्य भगवान महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी कैबीनेट मंत्री शामिल हुए। स्थानीय महल कॉलोनी स्थित श्रीचन्द्रप्रभु जिनालय पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भगवान महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर दर्शन लाभ प्राप्त करने पहुंचे और यहां उनका आत्मीय स्वागत नगर पालिका में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त अल्पेश जैन व पूर्व पार्षद रत्नेश जैन डिम्पल के द्वारा किया गया। कैबीनेट मंत्री ने सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए और आर्शीवाद प्राप्त किया तत्प्श्चात जैन समाज के द्वारा उनका माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर मप्र शासन के राज्यमंत्री प्रहलाद भारती भी शामिल हुए साथ ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य प्रशासनिक अमला व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर महावीर जयंती पर जैन समाज को बधाईयां दी।

No comments:
Post a Comment