---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 14, 2022

अंबेडकर जयंती : कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया सामुदायिक भवनों का लोकार्पण


250 सीटर संयुक्त कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

शिवपुरी-खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शिवपुरी के मनियर के वार्ड क्रमांक 12 एवं अंबेडकर कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 25 में विधायक निधि से निर्मित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए 250 सीटर संयुक्त कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का फीता काटकर लोकार्पण कर भवन का अवलोकन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मनियर एवं अम्बेडकर कॉलोनी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन प्रदेश सरकार की देन है, प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार ने गांव-गांव की चहुंमुखी विकास के लिए कई योजनाएं लागू कर लोगों को लाभ देकर उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। 

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए निर्मित किया गया है। इस भवन का उपयोग करके स्थानीय निवासी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों कर सकते है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण और किया भोजन


भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को अम्बेडकर कॉलोनी में स्थापित डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि आज के समाज को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज व देश को सशक्त व मजबूत बना सकते है। इस दौरान कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अम्बेडकर कॉलोनी के हरिजन बस्ती के निवासियों के साथ भोजन किया।

हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पास निर्मित हो रहे चिरायु मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में ओपीडी, चिकित्सक, स्टाफ आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में निर्मित किए जा रहे वार्डों का को भी देखा।

No comments: