---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 13, 2022

वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


शिवपुरी-
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अर्चना सिंह के निर्देशन में आज 13 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री नेहा प्रधान ने उपस्थित महिलाओं को म.प्र अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना अन्तर्गत पीडि़त महिलाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता/छतिपूर्ति राशि की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए वर्तमान परिदृश्य में विशेषकर बालक-बालिकाओं के साथ होने वाली अपराधों से बचाव एवं उनके द्वारा रखी जाने वाली सावधानीयों/ गुड टच-वेड टच के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र चढ़ार ने बताया कि साजी गृहस्थी में होने वाली हिंसा से निदान के लिए पीडि़त महिलायें कैसे वन स्टॉप सेंटर को माध्यम बनाकर विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी से सहायता प्राप्त कर सकती है। साथ ही शासन की योजना अन्तर्गत पात्र हितग्राही जिन्हें शासन की कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वह भी विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर के संबंध में शुद्धि शुक्ला ने जानकारी दी। कार्यक्रम में फ्रंट ऑफिस कॉर्डिनेटर शिवम रघुवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पैरालीगल वालेंटियर मोहसिन खान एवं ललित शर्मा द्वारा किया गया।

No comments: