जिला कांग्रेस ने किया विद्युत अराजकता के विरोध में धरना प्रदर्शनशिवपुरी- ऐसा कोई दिन नहीं जब विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत कटौती का कोई शेड्यूल नहीं बनाया जा रहा हो और ऐसी भीषण गर्मी केे इस दौर में विद्युत विभाग के द्वारा मेंटीनेंस के नाम पर मनमानी की जा रही है यहां मासूम बच्चे, माताऐं, बहिनें और मजदूर वर्ग किस तरह से गर्मी में अपने आपको सुरक्षित कर पा रहा यह हालात मप्र विद्युत मण्डल जान लें तब उसे एहसास होगा कि विद्युत कटौती का आम जनजीवन पर क्या असर पड़ता है लेकिन इस तरह की मनमानी का कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करेगी। उक्त बात कही शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जो स्थानीय माधवचौक चौराहे पर चाबीघर के सामने ही विद्युत विभाग की अराजकता के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थित कांग्रेसजन व आमजनता को विद्युत विभाग की मनमानी से अवगत करा रहे थे।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर विद्युत अराजकता के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया जिसमें जमकर मप्र की भाजपा सरकार और शिवपुरी जिले के जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारियों को कोसा गया। इस अवसर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और उन्होंने गर्मी के हालातों को अपने मुखों व हालातों को दिखाते हुए भी प्रदर्शन किया साथ ही जनता से आह्वान किया कि मप्र विद्युत मण्डल की होने वाली विद्युत कटौती जो कि मेंटीनेंस के नाम पर रोज प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 से 4 बजे तक काटी जा रही है यहां कहां तक उचित है
इन हालातों में कैसे लोग अपने बच्चों, परिवार और स्वयं को इस भीषण गर्मी से बचा पाऐंगें इसे आसानी से समझा जा सकता है, आमजनता के हितों की रक्षा करना विद्युत विभाग का दायित्व है क्योंकि जनता विद्युत विभाग के द्वारा दिए जाने वाले बिलों को समय पर भरती है और नहीं भरने पर भी विद्युत विभाग पैनल्टी के साथ जुर्माना भी करता है फिर इस तरह मेंटीनेंस के नाम पर कटौती होना जनता के अधिकारों का हनन है।
जिला कंाग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम संगठन यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगें कि इस तरह की मनमानी की जाए और यदि समय रहते विद्युत विभाग ने अपनी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया तो इस तरह का आन्दोलन संपूर्ण जिले और प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी करने को बाध्य होंगी।

.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment