खनिज अधिकारी ने की आमजन से अपील अवैध रूप से हो रहे रेत का उत्खनन और परिवहन की दें सूचना, ताकि हो कार्यवाहीशिवपुरी-जिले में अब अवैध रूप से रेत का अवैध कारोबार नहीं हो सकेगा, क्योंकि इसके लिए अब संबंधित ठेकेदार को रॉयल्टी कट्टे जारी कर दिए गए है इसी क्रम में खनिज विभाग के द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक वाहन को पकड़ा और उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहन को जब्ती में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान जिले के खनिज अधिकारी पीके भदकारिया के द्वारा भी आमजन से अपील की गई है कि वह किसी भी रूप में संचालित अवैध रूप से रेत खदानों व अवैध रेत के कारोबार को लेकर खनिज विभाग को सूचना दें ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कड़े कदम उठाऐं जाऐंगें। जिले में अवैध माइनिंग की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यदि आमजन को जिले में अवैध रूप से संचालित खदान की जानकारी प्राप्त होती है तो कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा को दें।
सुनारी चौकी क्षेत्र में पकड़ा रेत का अवैध परिवहन करते हुए डम्फर
जिला खनिज अधिकारी पीके भदकारिया को सूचना मिली कि सुनारी चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से एक डम्फर रेत का परिवहन कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग के द्वारा एक डम्फर वाहन क्रं.एमपी 07 एचबी 9560 को अभिरक्षा में लिया गया और उसे तत्काल सुनारी चौकी में रखवाया गया। इस दौरान थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि उक्त वाहन जांच के समय अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था जिसे पकड़ा गया और उक्त वाहन को अग्रिम आदेश तक अपनी अभिरक्षा में रखा जावे। इस तरह खनिज विभाग के द्वारा अवैध डम्फर के खिलाफ यह पहली कार्यवाही की गई है और आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
इनका कहना है-
हमें सूचना मिली थी कि एक डम्फर वाहन में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है जिसे मौके पर पहुंचकर पकड़ा गया और सुनारी चौकी की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक कार्यवाही के लिए रखा गया है। इसके साथ ही पर्यावरण और खनिज विभाग के नियमों के मुताबिक की जाने वाली कार्यवाही के तहत 30 प्रतिशत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी अन्यथा की स्थिति में वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि यह आगामी कार्यवाही कलेक्टर शिवपुरी के द्वारा की जाएगी।
आर.पी.भदकारिया
खनिज अधिकारी, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment