शिवपुरी-जिले के करैरा ब्लॉक अध्यक्ष बाल गोविंद शिवहरे एवं उनकी टीम के सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अथम परिश्रम से अक्षय तृतीया के पावन अबूझ मुहूर्त का लाभ उठाते हुए समाज के 17 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बांधने का पुण्य कार्य किया गया। अक्षय पुण्य कमाने के इस पावन मौके का लाभ उठाने के लिए कलचुरी मातृ शक्ति सेवा मंडल शिवपुरी की सभी बहनों द्वारा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कलचुरी समाज जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे की ओर से समस्त 17 जोड़ों को पारिवारिक गृहस्थी के रूप में 5 लीटर के प्रेशर कुकर एवं दीवार घडिय़ा सप्रेम भेंट दी।
श्रीमती सीमा शिवहरे ने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन समाज के हित में है, समाज में फिजूलखर्ची से बचने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, दूर से आए हुए सभी समाज के वरिष्ठजनों ने करैरा पहुंचकर वर-वधूओं को आशीर्वाद प्रदान किया। सफल आयोजन के लिए आयोजन कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिवपुरी से कार्यक्रम में श्रीमती मधू शिवहरे संरक्षक, श्रीमती निशा शिवहरे, महामंत्री श्रीमती साधना शिवहरे, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नीतू शिवहरे, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष कौशल्या शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे, श्रीमती संगीता शिवहरे, मीडिया प्रभारी श्रीमती रेणुका शिवहरे, श्रीमती सविता शिवहरे, श्रीमती भूरी बाई शिवहरे, श्रीमती चांदनी शिवहरे, श्रीमती नीलू शिवहरे सचिव, श्रीमती ललिता शिवहरे, श्रीमती सीमा शिवहरे एवं और भी बहनें करैरा मंच पर उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment