---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 5, 2022

प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएस को सौंपा ज्ञापन


कर्मचारी हितैषी मांगों के समय पर निराकरण करने की मांग, सिविल सर्जन ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन

शिवपुरी- स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न कर्मचारी हितैषी मांगों को लेकर प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 21सूत्रीय मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय के प्रबंधक सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में संबंधित समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इस ज्ञापन में प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राजीव पुरोहित ने स्वास्थ्य कर्मचारी हितैषी मांगों को रखते हुए बताया कि पे-स्लिप की प्रति प्रतिमाह आवश्यक रूप से दी जावे, सर्विस बुक की सत्यापित प्रतिलिपि कर्मचारी को दी जावे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का जीपीएफ/डीपीएफ पास-बुक का संधारण नियमित रूप से ब्याज सहित संगणना की जावे, जिला चिकित्साल शिवपुरी में चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की आकस्मिक अवकाश की प्रक्रिया को सहज एवं सरल बनाया जावे, जिससे आकस्मिकता आने पर उक्त कर्मचारी अवकाश पर जा सके, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण का निराकरण त्वरित रूप से किया जावे, 

रात्रिकालीन ड्यूटी में कार्यरत महिला स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जावे, समस्त महिला नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य को नियमित रूप से वाशिंग एनाउंस प्रदान किया जावे, नर्सिंग ऑफिस जो कि चिकित्सकगणों के साथ दिन-रात मरीजों की सेवा में कार्यरत चिकित्सकों के अनुरूप टेलीफोन/मोबाईल भत्ता प्रदान किया जावे, प्रतिमाह परामर्शदात्री बैठका दिवस सुनिश्चित किया जावे जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से श्रीमान् को अवगत कराया जा सके 

एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शासन नियमानुसार निर्धारित गणवेश प्रदान किया जावे आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में कर्मचारी साथी दिनेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, प्रहलाद सेन, राजहंस जाटव, सुरज प्रजापति, पवन आदिवासी, लक्ष्मण बाथम, अनिल बोहरे, गणेश रजक, भवानी रजक आदि मौजूद रहे।

No comments: