---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

जिला चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ, नर्सों व सफाईकर्मियों को दिया फायर संबंधी प्रशिक्षण


शिवपुरी-
जिला चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ, नर्सों एवं सफाईकर्मियों को आगजनी की घटनाओं से निबटने हेतु विशेष प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय परिसर में प्रदाय किया गया। 

यहां जानकारी देते हुए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सिविल सर्जन डॉ.रामकुमार चौधरी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ.संतोष पाठक एवं उपप्रबंधक डॉ.साकेत सक्सैना के नेतृत्व में एम.एच.कॉर्डिनेटर श्रीमती ज्योत्सना डीन एवं श्रीमती रीनू विजयकर के द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी में कार्यरत स्टाफ, नर्सों एवं सफाईकर्मियों को आगजनी की घटनाओं से निपटे के लिए विशेष फायर संबंधी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक समझाईश भी दी गई और बताया कि प्रकार से आगजनी की घटना होने पर अपने नियंत्रण और धैर्य के साथ आग को बुझाया जाता है व आग लगने पर किस तरह से सुरिक्षत बाहर निकला जाता है। इस तरह महत्वपूर्ण जानकारी देकर चिकित्सकीय स्टाफ को यह प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह स्वयं सुरिक्षत रहें और जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी सुरिक्षत बाहर निकाल सके।


No comments: