---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही 2000 लीटर लहान एवं कच्ची शराब बनाने की सामाग्री को किया नष्ट


शिवपुरी-
अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब को लेकर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें मौके पर ही पुलिस के द्वारा 2000 लीटर लहान एवं कच्ची शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया गया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार  भूरिया व एसडीओपी पिछोर देवेंद्र सिंह कुशवाह के निर्देशन में पुलिस थाना पिछोर द्वारा अवैध शराब के  अड्डों पर छापा मारकर 2000 लीटर लाहन, कच्ची शराब बनाने की सामाग्री व कई शराब भट्टी नष्ट की, थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हिम्मतपुर चौकी  प्रभारी जूली तोमर ने  ग्राम देवगढ़ में अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर कई अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया व 2000 लीटर लाहन  शराब बनाने का कष्ट किया। इस कार्यवाही मे उनि. जूली तोमर के साथ एएसआई चरण सिंह मांझी व चौकी का स्टाफ शामिल रहा। बता दें कि थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के द्वारा अपने मुखबिर तंत्र के प्रयासों से लगातार कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

No comments: