---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

सुमित कुशवाह का हुआ रणजी कैम्प के लिए चयन


शिवपुरी-
जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए ताा है कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले होनहार खिलाड़ी सुमित कुशवाह का रणजी कैम्प के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र शासन के द्वारा राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी का संचालन श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में किया जा रहा है। जिसमें नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सुमित कुशवाह का चयन एमपी रणजी कैम्प में होने पर मप्र शासन की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्ष जताया और सुमित को बधाई-शुभकामनाऐं दी। 

बता दें कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से क्रिकेट खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मप्र राज्य महिला क्रिकेट अकादमी का संचालन भी शीघ्र श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में प्रारंभ होने जा रहा है इसके साथ-साथ बालक खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण भी निरंतर रहेगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र.राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में निरंतर अरूण कुमार सिंह  मुख्य प्रशिक्षक क्रिकेट के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे सुमित कुशवाह का चयन एमपी रणजी कैम्प में हुआ है। पूर्व में भी क्रिकेट अकादमी के कई खिलाडिय़ों का चयन रणजी कैम्प में हो चुका है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री के प्रयासों से शीघ्र ही महिला क्रिकेट अकादमी का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है।

No comments: