---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

कायस्थ समाज के साथ-साथ समूचे हिंदुस्तान को विश्व का सिरमौर बनाए : मंत्री विश्वास सारंग





चित्रगुप्त जयंती समारोह में शामिल हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री, कायस्थ समाज ने निकाला चल समारोह

शिवपुरी। जिस समाज में महिलाएं सक्रिय होती हैं वो समाज प्रगति के नए सोपान स्थापित करता है। कायस्थ समाज की एकजुटता से ही हिन्दू समाज एकजुट होगा क्योंकि हिन्दू समाज रूपी शरीर में विभिन्न समाज अगर शरीर के अंगों की तरह हैं तो कायस्थ समाज बुद्धि है। बुद्धि से अंग चलते हैं । कायस्थ समाज अन्य समाजों का मार्गदर्शन करे जिससे सभी समाज एकजुट होकर एक छत्री के नीचे आएं और समूचा हिन्दू समाज एक होकर हिंदुस्तान को विश्व का सिरमौर बनाए। यह बात चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर कायस्थ समाज द्धारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। 

अति विशिष्ट अतिथि सुनील श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष कायस्थ समाज ने संगठन की रचना एवं कार्यशैली के बारे में विस्तार से अवगत कराया और बताया कि जिले एवं तहसील स्तर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सक्रिय शााखाएं हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, बृजेश श्रीवास्तव प्रांतीय महामंत्री, हेमंत खरे संभागीय संगठन प्रभारीख् अशोक सक्सैना प्रांतीय सचिव, जगदीश श्रीवास्तव संभागीय सह संयोजक, अध्यक्षता देवेंद्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अभा काय. महासभ शिवपुरी, धर्मगुरू डॉ. डीके श्रीवास्तव मां बीसभुजी दरबार, मंदिर ट्रस्टी अध्यक्ष राजेंद्र निगम, सचिव गणपतस्वरूप श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी अजय राज सक्सेना, राहुल अष्ठाना सहित जिला भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, गुना से आए हुए समाज बन्धुजन मौजूद रहे।

चित्रगुप्त मंदिर से निकाली शोभा यात्रा, प्रतिभाऐं हुई सम्मानित
चित्रगुप्त जयंती पर कार्यक्रमशुभारंभ सुबह से ही हो गया था। यहां सुबह के समय भगवान चित्रगुप्त के महाअभिषेक, यज्ञ से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। साथ ही छप्पन भोग, महाआरती और मंदिर को विशेष रूप से फूल बंगला से सुसज्जित किया गया। शाम के समय पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर से चल समारोह शुरू हुआ जिसमें मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए। 

चल समारोह शहर के मुख्य मार्ग गुरुद्वारा चौराहे, माधव चौक से निकल कर गांधी पार्क स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचा।कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें सीजे बनने पर शिखा श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने पर अनीता सक्सेना, कोराना काल में कार्य करने पर अल्का श्रीवास्तव, अपूर्वा श्रीवास्तव, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव व राहुल अष्ठाना को सम्मनित किया गया।

मंदिर निर्माण की राशि में नागरिकों ने लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा
प्राचीन मंदिर भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण हेतु सभी अतिथियों ने मंच से राशि देने की बात कही जिसमें मंत्री श्री सारंग ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा की तो विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने 51 हजार, राज्य मंत्री नरेन्द्र बिरथरे ने 51 हजार, जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने 21 हजार, गगन खटीक ने 21 हजार, श्री अनुराग अष्ठाना ने 21 हजार, आलोक अष्ठाना ने 21 हजार और  विवेक श्रीवास्तव ने  अपने पिता स्व. श्री शारदा शरण श्रीवास्तव जी की समृति में 51 हजार रुपये देने की घोषणा की ।

No comments: