Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, July 26, 2023

जिला कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का किया अभिनंदन समारोह


कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा संगठन को प्रदेश में मिली जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा

शिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने संगठन के इस मनोनयन पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना और कहा कि निश्चित ही शिवपुरी जिले को प्रदेश में मिली जिम्मेदारी से अब पं.श्रीप्रकाश शर्मा के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिला कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी। इस अभिनदंन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी प्रभारी डॉ रश्मि शर्मा पवार, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, पूर्व विधायक गणेश गौतम मौजूद रहे। यहां कांग्रेस कार्यालय प्रभारी राजेशबिहारी पाठक एवं जिला प्रवक्ता एड.राजकुमार शाक्य ने बताया कि इस अभिनंदन समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के राजनीतिक सफर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान व संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, एडवोकेट रूप किशोर दद्दा जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ आलोक शुक्ला प्रकाश डाला और उनके राजनीतिक सफर को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्री श्रीप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी कांग्रेस जनों को एकजुटता से कार्य करने एवं आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने की अपील की और उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ कांग्रेस पार्टी और चुनाव चिन्ह पंजे का ध्यान रखना है शीर्ष नेतृत्व चाहे जिसको टिकट दे हमें उस को जिताने के लिए काम करना है। अभिनंदन समारोह में पूर्व प्रदेश सचिव रामकुमार सिंह यादव, प्रदेश सचिव सेवादल अनिल उत्साही, जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, श्रवण लाल धाकड़, नरेंद्र जैन भोला, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, सेवादल जिला अध्यक्ष हरीश खटीक, पार्षद दल प्रतिपक्ष नेता शशि शर्मा, शिवानी राठौर, राजेश ठाकुर, पुनीत शर्मा, नरेश प्रताप सिंह बॉबी राजा, नलिन पंडित विजय चौकसे, मानसिंह तोमर, मुकेश वर्मा, शहर उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष साजिद विद्यार्थी एवं राजू गुर्जर, सह सचिव लक्ष्ंद्र शर्मा एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment