---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 6, 2025

किरण फाउण्डेशन के द्वारा गुरूनानक जयंती के पावन पर्व पर लगाया रक्तदान शिविर






रक्तदाताओं ने गुरूनानक को नमन कर 42 यूनिट किया रक्तदान, रक्तदान करते हुए रिश्तों को निभाया  

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था किरण फाऊंडेशन शिवपुरी के द्वारा संस्था की दिवंगत संस्थापक श्रीमती किरण गुप्ता स्मृति में एक अनूठी पहल करते हुए सिक्ख धर्म के प्रथम गुरू गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रणांग में संस्था का ग्यारहवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संस्था के अब तक के सर्वाधिक रक्तदाता शिविर के रूप में 42 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके साथ ही दो लकी ड्रा भी निकाले गए जिन्हें पुरूस्कृत किया गया और रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके अनुकरणीय कार्य को सराहा। इस दौरान रिश्तों को निभाते हुए यहां रक्तदान किया गया जिसमें मामा-भांजे, जेठानी-देवरानी, सास-बहू आदि के द्वारा रक्तदान किया गया।

जानकारी देते हुए किरण फाउण्डेशन संस्था अध्यक्ष यशवंत गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि रक्तदान करने के कितने फायदे हैं और हम हर तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। रक्तदान के फायदे अध्यक्ष द्वारा सुनने के बाद कम से कम 15 महिलाओं ने प्रेरणा लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में आए काबुल सिंह रंधावा (प्रधान), मीत प्रधान में जागीर सिंह, गुरु नाम सिंह, विजय खालसा एवं महासचिव रविंदर सिंह बत्रा और हरविंदर सिंह भाटिया (कोषाध्यक्ष)आदि मौजूद रहे जिनका भी संस्था की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। सभी ने मिलकर यहां गुरूनानक जयंती के पावन पर्व पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं को उनके रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया। 

इस पावन अवसर पर मामा-भांजे वेदांत रंधावा सिंह और सतवीर सिंह, सास बहू परविंदर कौर बत्रा और जसविंदर कौर बत्रा, देवरानी-जेठानी महककंगन एवं नंदिनी रम्या, सुखविंदर सिंह (गीता पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर) एवं रविंदर कौर (प्रिंसिपल गवर्नमेंट हाई स्कूल), नवजोत सिंह (18 वर्ष पहली बार) रक्तदान किया। इस दौरान दो लकी ड्रा विजेता सुखविंदर सिंह एवं रवि गुर्जर को प्रदाय किया गया जबकि संस्था सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता का शिविर सफलता में बहुत सहयोग रहा। सभी अतिथियों का शॉल उड़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं सभी रक्तदाताओं अस्पताल स्टाफ का भी भरपूर सम्मान किया गया। सभी ने इस पावन पर्व पर फाउंडेशन द्वारा लगाए गए रक्तदान की बहुत सहारना की। कार्यक्रम का संचालन विजय शर्मा द्वारा किया गया। आभार प्रकट सचिव सुश्रीसौम्या गुप्ता के द्वारा दिया गया।

No comments: