शिवपुरी- बीती रात्रि को एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना खनियधना पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे पुलिस बल को चैक किया। थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहियों के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिये गए। एसडीओपी श्री शर्मा ने बताया कि रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में रात्रि में थाना खनियधना का औचक निरीक्षण किया गया। एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए और पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवस्थाओं भी को देखा जिसमें रात्रि ड्यूटी में प्रआर नरेंद्र पाल उपस्थित मिले एवं बुलाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक केदार यादव थाना उपस्थित हुए, थाने की हवालात में 01 आरोपी बंद पाया गया, थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चैक कर आवश्यक टीप अंकित की गयी, रात्रि गश्त में लगे बल को सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए, थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया, थाने पर लंबित गिरफ्तारी एवं जमानती वारंटों की अधिक से अधिक वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया, अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया एवं थाने के सभी सीसीटीव्ही कैमरे चालू पाये गये।

No comments:
Post a Comment