शिवपुरी-संभागीय आयुक्त मनोज खत्री द्वारा अपना घर गौशाला लुधावली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में चारे की किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाए तथा पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने गौशाला परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 620 मवेशी पाए गए। उन्होंने उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ. योगेश समाधिया से पशुओं को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान गौशाला की संरचनात्मक स्थिति, पशु शेड, जल आपूर्ति, चारे की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का मौके पर आकलन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, एसडीएम आनंद राजावत, उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) पानसिंह करोरिया, उप संचालक पशुपालन एल.आर.शर्मा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं पशु सेवक उपस्थित रहे।
संभागायुक्त ने जिले में प्राकृतिक खेती अंतर्गत चयनित बीआरसी का किया अवलोकन
शिवपुरी-जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सोमवार को ग्वालियर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री एवं कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत ग्राम बडागांव विकासखंड शिवपुरी के चयनित बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर (बीआरसी) का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान आयुक्त श्री खत्री द्वारा बीजामृत, जीवामृत एवं नीमास्त्र आदि के बनाने तथा उपयोग की विधि के संबंध में कृषक महिम भारद्वाज से विस्तृत चर्चा की। साथ ही अन्य उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा योजना अंतगर्त कलस्टरों में चयनित कृषि सखियों से भी जिले में प्राकृतिक खेती अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि आर एस शाक्यवार, उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) पान सिंह करोरिया, उप संचालक पशुपालन एल.आर.शर्मा, श्रीमती डॉ.किरण रावत प्रभारी उप परियोजना संचालक आत्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री गोयल के साथ ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आत्मा रघुवीर सिंह यादव, पूरन सिंह चौहान बदरवास एवं मुकेश कुमार गर्ग कोलारस उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment