1150 से अधिक मरीजों ने कराया परीक्षण, गंभीर मरीज हुए चिह्नित, मेगा स्वास्थ्य शिविर में मिलेगा स्वास्थय लाभशिवपुरी- रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत आमजन की सेवा के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से संस्था का 12वां नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ग्राम खरैह आयोजित हुआ जिसमें 1150 से अधिक मरीजों ने पंजीयन करा लाभ लिया और इन्हीं मरीजों में से कई गंभीर मरीजों को चिह्नित किया गया जिन्हें आगामी माह मार्च में आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा।
समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल ने बताया कि रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत ग्राम खरैह में मेडिकल कैंप का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तत्वाधान में रोटरी क्लब शिवपुरी के सहयोग से पूर्ण हुआ जिसमें आसपास के 1150 से अधिक लोगों द्वारा पंजीयन कराकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिनमें से जटिल एवं गंभीर रोगों के मरीजों को चिन्हित किया जाकर 17 से 24 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित मेडीकल कॉलेज परिसर में लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न शहरों से आ रहे विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।
इस अवसर पर 12वें नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह यादव, रोटरी मेडिकल मिशन कोऑर्डिनेटर हरवीर सिंह, पवन जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र रघुवंशी(बंटी भैया)खरैह रहे, सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, विधायक महेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, शिविर कॉर्डिनेटर इंजी.पवन जैन (पीएस), जिला महामंत्री योगेन्द्र रघुवंशी (बंटी भैया) खरैह एवं रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला द्वारा रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के संबंध में संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई एवं आगामी कैंप में भी लाभ लेने की अपील की गई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी क्लब द्वारा कैंपों को सफल बनाने हेतु किए गए सभी के प्रयासों की सराहना कर धन्यवाद दिया। बंटी भैया ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों, चिकित्सा दल व सहयोगियों का भावपूर्ण स्वागत कर धन्यवाद दिया।


No comments:
Post a Comment