---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 14, 2026

ब्राह्मण सत्ता का नहीं बल्कि सम्मान का प्रेमी है : समाधिया


परशुराम कल्याण बोर्ड की बैठक संपन्न

शिवपुरी-भगवान विष्णु के छटवे अवतारी भगवान परशुराम के आदर्शों को हमें जीवन में आत्मसात करना चाहिए। ब्राह्मण कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा बल्कि सदैव सम्मान का प्रेमी रहा है। यह बात एकता हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को परशुराम कल्याण बोर्ड जिला इकाई  शिवपुरी द्वारा आयोजित शहर के समस्त वार्ड प्रभारियों को संबोधित करते हुए परशुराम कल्याण बोर्ड के ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी डॉक्टर दिलीप समाधिया ने कही। 

बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय के द्वारा प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं प्रवक्ता महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज में एकता समाजिक और समाज उत्थान हेतु मिलकर कार्य करना है, ताकि समाज को सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके ।

कार्यक्रम में भगवान परशुराम जयंती को भव्यता प्रदान करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल ने किया। जबकि अंत में ओपी पांडे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्रकाश शर्मा, हरगोविंद शर्मा, विजय भारद्वाज, सागर शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, आकाश शर्मा,राजेंद्र पांडे, रामसेवक शर्मा, भुवनेश त्रिवेदी, पवन अवस्थी, अरविंद सरैया, योगेश खेमरिया, सुनील विरथरे, सुखदेव शर्मा, राजेश मिश्रा, ओम प्रकाश पांडे, अनिल शर्मा एवं ओमप्रकाश शर्मा सहित समाज बंधु उपस्थित थे।

No comments: