हाईस्कूल का 71.58 प्रतिशत व हायर सेकेण्ड्री का 78.71 प्रतिशत रहा, प्रावीण्य सूची में हाईस्कूल के 8 हायर सेकेण्डरी के 14नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
शिवपुरी-मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की गई हाईस्कूल व हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के परिणाम बुधवार 15 अप्रैल को घोषित किए गए। शिवपुरी जिले के हायर सेकेण्ड्री के परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तुलना में 8.20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। हाईस्कूल परीक्षा में पिछले साल की तुलना में 4.68 प्रतिशत की बृद्धि हुई है। जिले के 8 परीक्षार्थी हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आए हैं। इसी तरह हायर सेकेण्ड्री की प्रावीण्य सूची में 14 परीक्षार्थियों ने स्थान बनाया है।
हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के कला समूह में आदर्श बंधु उ.मा.वि.शिवपुरी की छात्रा कु. दीप्ती रावत ने 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह विज्ञान-गणित समूह में शासकीय मॉडल उ.मा.वि.पोहरी के छात्र कान्हा शर्मा ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य समूह में बाल शिक्षा निकेतन उ.मा.वि. शिवपुरी की छात्रा कु. प्रतिष्ठा गौड़ ने 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। कृषि संकाय में शा.उ.मा.उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 की छात्रा कु. तुलसी राजावत ने 493 अंक तथा इंडियन पब्लिक उ.मा.वि. झींगुरा, शिवपुरी की छात्रा कु. चंचल कुशवाह ने 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंडियन पब्लिक उ.मा.वि. झींगुरा, शिवपुरी की छात्रा कु. प्रीति कुशवाह ने 488 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शा.संदीपनी मॉडल उ.मा.वि.शिवपुरी की छात्रा कु. संजना धाकड़ ने 487 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
कलेक्टर ने बढ़ाया मनोबल
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने सफल विद्यार्थियों से अपील की है कि अब अपनी अगली उड़ान के लिये तैयार हो जाइए। साथ ही जो परीक्षार्थी असफल रहे हैं, उनसे अपील की है कि आप सब निराश न हों। यह केवल एक छोटा सा पड़ाव है अपनी सोच को सकारात्मक रखें और मन लगाकर पढ़ाई करें, आगे अवश्य सफलता मिलेगी। लोग अपनी मेहनत, लगन व सकारात्मक सोच की बदौलत सफलता के उच्चतम मुकाम पर पहुँचे।
हाईस्कूल में इन परीक्षार्थियों ने प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर कन्या हाईस्कूल, शिवपुरी के छात्र राजीव कुमार राठौड़, बाल शिक्षा निकेतन उ.मा.वि. शिवपुरी के छात्र दीपेश धाकड़ ने प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। इसी तरह सनराइज एजूकेशन अकादमी, शिवपुरी की छात्रा कु स्मृति पांडे, किड्स लर्निंग जोन ए रेनिंग प्ले स्कूल, शिवपुरी की छात्रा कु. आशिकी शर्मा एवं शा. उ.मा.वि., सिरसौद, शिवपुरी के छात्र रानू प्रजापति ने प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। शा. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 शिवपुरी की छात्रा कु. मोनिका प्रजापति, प्रज्ञा बाल मंदिर उ.मा.वि., लक्ष्मी बाई कालोनी, शिवपुरी के छात्र रवि कुशवाह तथा शा. सांदीपनि मॉडल उ.मा.वि., शिवपुरी की छात्रा कु मंशी अग्रवाल ने प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान हासिल किया है।

No comments:
Post a Comment