स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अंचल शिवपुरी को किया गौरान्वितशिवपुरी-माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 के द्वारा एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट भोपाल से मप्र के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा जारी किया गया। इस घोषित परीक्षा परिणाम में मप्र के टॉप टेन परीक्षार्थियों में अंचल शिवपुरी से कक्षा 10वीं की एमपी बोर्ड से छात्रा मनियर निवासी मोनिका पुत्री श्रीमती अनीता-धर्मेन्द्र प्रजापति ने अपना श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया और सर्वाधिक 500 में 490 अंकों हासिल कर 98 प्रतिशत बनाई जिसमें संस्कृत और गणित में 100 अंक जबकि हिंदी में 92, अंग्रेजी में 95, विज्ञान में 98 एवं सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। मोनिका प्रजापति की इस सफलता से उत्साह प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के द्वारा अपने कार्य स्थल पर इस होनहार बालिका का स्वागत सम्मान किया गया जिसमें माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान खिलाकर मोनिका की उपलब्धि से समस्त प्रजापति समाज का नाम रोशन हुआ, इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मोनिका के धर्मेन्द्र प्रजापति सहित अमर सिंह प्रजापति, कोमल प्रजापति, बृजमोहन एवं पवन, सुरेश व दाताराम प्रजापति मौजूद रहे। बिटिया मोनिका ने अपनी इस सफलता पर बताया कि माता-पिता और गुरूजनों के आर्शीवाद से यह सफलता हासिल की और अब भविष्य में आईटी इंजीनियरिग के क्षेत्र में भविष्य बनाने की कार्य योजना है।

No comments:
Post a Comment