सीबीएसई बोर्ड से प्रतिभाओं ने ग्वाल समाज का नाम किया रोशनशिवपुरी-एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड 2026 के घोषित परीक्षा परिणाम में ग्वाल समाज के बच्चों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसमें सीबीएसई बोर्ड से स्व.श्री श्याम लाल यादव-श्रीमती राधा देवी के प्रपौत्र नैतिक पुत्र श्रीमती ज्योति-दिलीप यादव कार्यरत रेल्वे विभाग निवासी लुधावली के द्वारा 95 प्रतिशत अंक हासिल कर अंचल शिवपुरी का नाम रोशन किया है। इसके अलावा गीता पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत होकर सीबीएसई बोर्ड से ही मप्र विद्युत मण्डल से सेवानिवृत्त रामप्रसाद यादव के प्रपौत्र एवं एसएएफ में कार्यरत दिनेश-श्रीमती बसंती यादव के भतीजे व पत्रकार राजू यादव-श्रीमती रूकमिणी यादव के होनहार पुत्र उत्कर्ष यादव के द्वारा भी वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं में शामिल होकर घोषित परीक्षा परिणाम में 82 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने घर-परिवार और ग्वाल समाज का नाम रोशन किया है।
इसी क्रम में ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी लुधावली के चौधरी ब्रजेश कुमार यादव (ग्वाल) की होनहार बिटिया कु. अदिति ने माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 में एमपी बोर्ड से शामिल होकर अपना श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया और घोषित रिजल्ट में कक्षा 12 वीं के सर्वाधिक 500 में से 428 अंक हासिल कर 85.06 प्रतिशत बनाई और 4 प्रमुख विषय में विशेष योग्यता हासिल की। ग्वाल समाज की प्रतिभाऐं नैतिक यादव, बिटिया अदिति यादव एवं उत्कृष्ट यादव को मिली इस सफलता से समस्त ग्वाल समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है और सभी समाज बंधुओं ने ग्वाल समाज के हरेक उत्तीर्ण विद्यार्थी को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल ने फिर रचा इतिहास, एमपी बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम
शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एमपी बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के डायरेक्टर सुबोध अरोरा-श्रीमती नीलम अरोरा के निर्देशन में बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होकर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्कूल का नाम रोशन किया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों में शौर्य मित्तल 437 अंक (कॉमर्स), निशा रावत 430 अंक (कॉमर्स), कृष्णा यादव 401 अंक (कॉमर्स), संस्कार राय 387 अंक (कॉमर्स), हार्दिक गोयल 375 अंक (विज्ञान) शामिल रहे, इसके अलावा इनके साथ अन्य विधार्थियों ने भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये हैं। इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। विद्यालय के संचालक सुबोध अरोरा एवं श्रीमती नीलम अरोरा और प्राचार्य मनीष गुप्ता तथा उप प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा जी और विद्यालय के सभी शिक्षकगणो ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय की गरिमा को और बढ़ाया। इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

No comments:
Post a Comment