---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, July 9, 2026

बड़ौदी स्थित शासकीय स्कूल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद


शिवपुरी
-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गुरूवार को शिवपुरी जिले के बड़ौदी स्थित एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बड़ौदी सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों के साथ संवाद किया। साथ ही स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई के स्तर को परखा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों पर बल दिया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्कूल निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से भी संवाद किया। बच्चों के प्रतिदिन स्कूल आने और पढ़ाई के लिए कहा। बच्चों से संवाद के दौरान एक पूरी कक्षा में एक खुशनुमा माहौल बन गया।

सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखें और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं में कोई कमी न रहे।

सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि विद्यालय में अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का होना अनिवार्य है, ताकि विद्यार्थी बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

No comments: