---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, July 9, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में ठकुरपुरा में ग्वाल समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित





कक्षा 10 में मयंक ने 97 प्रतिशत तो 12वीं में काजल पुत्री विनोद यादव 83 प्रतिशत, दर्जन भर प्रतिभाऐं हुई पुरूस्कृत

शिवपुरी- ग्वाल समाज की होनहार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए एक बार फिर से लुधावली, घोसीपुरा के बाद ठकुरपुरा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वागत सम्मान समाज के प्रमुखजनों के साथ मिलकर किया गया और इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माल्यार्पण, मिष्ठान एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर इनका मनोबल बढ़ाया गया। यह अनुकरणीय कार्य ठकुरपुरा में ग्वाल समाज के शिक्षक गोपाल हिन्नवार एवं चर्तुभुज हिन्नवार के द्वारा समाजजनों के साथ किया गया।

जानकारी देते हुए ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी अध्यक्ष राजू ग्वाल ने बताया कि समाज में शिक्षा का अलख जगाकर बच्चों को जागृत करने का कार्य लंबे समय से घोसीपुरा निवासी रसायन विभाग के प्रसिद्ध शिक्षक गोपाल हिन्नवार एवं उनके अनुज मप्र विद्युत मण्डल से सेवानिवृत्त समाजसेवी चतुर्भुज हिन्नवार के द्वारा समय-समय पर ग्वाल समाज के प्रतिभावान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में घोषित एमपी एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल कक्षा 10 एवं 12वीं के होनहार प्रतिभाओं का सम्मान समारोह गत दिवस ठकुरपुरा स्थित ग्वाल धर्मशाला पर आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के इन मेधावी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान खिलाकर एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।  

यहां शिक्षक गोपाल हिन्नवार शिक्षक ने इन बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ग्वाल समाज के इन सभी होनहार बच्चों ने एकाग्रचित्त होकर कड़ी मेहनत की, मन को स्थिर रखकर पूर्ण लगन से विद्या अध्ययन किया, इसी मेहनत का परिणाम है कि समाज के होनहार इन बच्चों ने इस आधुनिकता के युग में 80 से लेकर 97 प्रतिशत तक के अंक प्राप्त कर समाज ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता और गुरूजनों को गौरान्वित किया है, धन्य है वह माता-पिता जिन्होंने इन प्रतिभावान संतानों को जन्म दिया और कहा कि बच्चों अपने माता-पिता का आर्शीवाद, ईश्वर के आर्शीवाद के समान होता है इसलिए अपने भविष्य को बेहतर उज्जवल बनाने के लिए सतत प्रयास करते रहें।

इन बच्चों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में हाईस्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में उच्च श्रेणी के ग्वाल समाज के इन छात्र-छात्राओं में आईसीएसई बोर्ड में शामिल होकर श्रेष्ठ छात्र मयंक यादव पुत्र जगदीश यादव (अहीर) ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक हासिल कर समाज का नाम रोशन किया, इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं में कुं.नैनसी पुत्री रामकुमार यादव 87 प्रतिशत, शिवांग यादव पुत्र राकेश यादव (अहीर)परि यादव पुत्री विष्णु यादव (सतोगिया)79 प्रतिशत शामिल रहे, वहीं हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं में उच्च श्रेणी प्राप्त सफल विद्यार्थियों में काजल पुत्री विनोद यादव 83 प्रतिशत, रागनी पुत्री हेमंत यादव 82 प्रतिशत, कृष्णा यादव पुत्री विष्णु यादव (रायठौर)80.2 प्रतिशत एवं सीबीएसई बोर्ड से शैली पुत्री दिलीप-श्रीमती वंदना यादव (चंदेल)62 प्रतिशत शामिल रहे।

समाजजनों ने बढ़ाया बच्चों का मान
इस अवसर पर ग्वाल समाज के चतुर्भुज हिन्नवार एवं वरिष्ठजन रामसिंह भगतजी ने भी बच्चों का अपने संबोधन के माध्यम से मनोबल बढ़ाया। इसके अलावा यहां 97 प्रतिशत अंक लाने वाले मयंक के माता-पिता जगदीश यादव(अहीर) का भी माल्यार्पण कर श्रीफल एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया। बच्चों के इस प्रतिभा सम्मान समारोह में ग्वाल समाज के प्रमुखजन महाते प्रेम पडऱया, नत्था पडऱया, रामसिंह भगतजी, धनीराम कछवाए (दीवान), भूपेन्द्र दीवान, युवा ग्वाल समाज संगठन अध्यक्ष लाल पडऱया, धन्नू वानिए, विष्णु दीवान, जगदीश अहीर सहित सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के माता-पिता एवं परिजन सहित समाज के सेवाभावी लोग मौजूद रहे। इस प्रतिभावान समारोह  के मुख्य संयोजक भूपेन्द्र दीवान एवं विष्णु दीवान रहे। अंत में सभी के सहयोग के प्रति आभार प्रदर्शन चर्तुभुज हिन्नवार के द्वारा व्यक्त किया गया।  

No comments: