शिवपुरी- म.प्र. वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय नगाइच के द्वारा जिला मुख्यालय शिवपुरी स्थित शाखा कार्यालय लुधावली परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां शिवपुरी के म.प्र. वेयर हाउसिंग के जिला अधिकारी देवेन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह के द्वारा परिसर में अध्यक्ष श्री नागाइच की आगवानी की गई और स्वागत किया गया। इस दौरान संजय नगाइच के द्वारा सर्वप्रथम ऑफिस का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात पूरे गोदाम परिसर और गोदाम का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा रनखे गए स्कंद की पूरी जानकारी ली गई और गेहूं की क्वालिटी जांची गई। परिसर के भ्रमण के पश्चात कुछ सुझाव उन्होंने म.प्र.वेयर हाउसिंग के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान म.प्र. वेयर हाउसिंग के आर.एम.मनीष वर्मा, आर.के.राय. आदि लोग मौजूद रहे।पौधरोपण का दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
म.प्र.वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच के द्वारा लुधावली परिसर स्थित गोदाम के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण देते हुए पौधरोपण किया गया और समस्त स्टाफ को पौधरोपण का महत्व बताया। उनके द्वारा कहा गया कि म.प्र.वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन अपने समस्त परिसरों और जेव्हीएस गोदामों में पौधरोपण कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहा है।


No comments:
Post a Comment