अभा क्षत्रिय महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र सेंगर ने समाजजनों का किया आभार व्यक्त
शिवपुरी- समाज विकास को लेकर गत दिवस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के द्वारा स्थानीय पुलिस लाईन स्थित मंदिर प्रांगण में सर्वसम्मति से लुधावली निवासी रविन्द्र सेंगर को समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मनोनयन के पश्चात श्री सेंगर ने समस्त क्षत्रिय बन्धुओं का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वह सभी समाज बन्धुओं के साथ मिलकर समाज विकास के लिए अग्रणीय रहकर कार्य करेंगें, इसके साथ ही शीघ्र ही अभा क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठजन से चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत घोषित की जाएगी। बताना होगा कि सुनीत सिंह चौहान अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा शिवपुरी की सहमति से क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक शिवप्रताप सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में जो बैठक गत दिवस पुलिस लाईन मंदिर परिसर में आयोजित की गई थी, तत्समय कार्यक्रम की अध्यक्षता भजन सिंह वैस (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि किशन सिंह तोमर (पोहरी), शैलेन्द्र सिंह जूदेव (खनियांधाना), प्रथ्वी सिंह चौहान राष्ट्रीय कार्यकारिणी (खनियांधाना) के द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारें समस्त जिले के क्षत्रिय महानुभाव विशेष कर दूरंत क्षेत्र से खनियांधाना, करैरा,नरवर वैराड़, पोहरी कोलारस एवं शहरी समस्त क्षत्रिय बंधू एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चतुर सिंह सेंगर, पूर्व अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह ने कार्य समिति के लिए अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सेंगर, महासचिव केशव सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजावत की घोषणा की गई, जो उपस्थित क्षत्रिय महानुभावों द्वारा करतल ध्वनि से सम्पूर्ण सहमति जताई गई। इस मनोनयन पर नवागत अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सेंगर ने दूरांचल एवं शहरी क्षेत्र से पधारे समस्त क्षत्रिय बंधुओ का हम सभी मनोनीत पदाधिकारीगणों की ओर से कृतज्ञ दिल से आभार व्यक्त करते हैं और आभार उन महानुभावों का भी करते हैं जो परोक्षरूप से उपस्थित रहे एवं विश्वास व्यक्त करते हैं, आप के द्वारा किये गये विश्वास का अक्षरश: पालन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment