जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में कलेक्टर शिवपुरी ने वृद्धजनों को सम्मानित कियाशिवपुरी- घर-आंगन की धरोहर है वृद्धजन इन्हें संवारें और इन्हें अपने घर का आंगन मानकर इनकी देखभाल करें जिस घर में वृद्धजन होते है वह परिवार कभी सूना नहीं होता इसलिए वृद्धजनों के स्वास्थ्य और उनसे सतत संपर्क बनाए रखें क्योंकि वृद्धजन हमेशा अपने घर परिवार का भला सोचते है और वृद्धावस्था में भी परिजनोंं की कुशलक्षेम को लेकर सदैव चिंचित रहते है इसलिए वृद्धों की सेवा कर आर्शीवाद लें। उक्त उद्गार प्रकट किए कलेटर अक्षय कुमार सिंह ने जो स्थानीय कल्याणी धर्मशाला में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयेाजित वृद्धजन सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.ए.एल.शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की जबकि डा.पी.के.खरे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग शिवपुरी के सौजन्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी डॉ ए.एल.शर्मा के संयोजकतव में किया गया जिसकी व्यवस्था उनके सहयोगी अधिकारीगण डॉ एन.एस.चौहान जिला परिवार कल्याण अधिकारी एवं डॉ शीतल व्यास जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम के द्वारा अत्यंत व्यवस्थित तरीके से कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाने में महिती भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर आमंत्रित अतिथिगण कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, संरक्षक श्रीमती शोभावती चितले के साथ डॉ ए.एल.शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी एवं डॉ.पी.के.खरे सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण अपेक्षित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती शोभावती चितले, एम एम शर्मा, हरिश्चंद्र भार्गव, अख्तर बैग मिर्जा, आर डी अटरिया, हरिदास माहौर, वी डी शुक्ला, आरडी शर्मा, डॉ बीके शर्मा, एस के पाठक, बृजेश अग्निहोत्री, अशोक श्रीवास्तव, बी.एल.पांडे, विजय भार्गव, बृजेश अग्निहोत्री, अरुण अपेक्षित, दिनेश वशिष्ठ, त्रिलोचन जोशी, रामबाबू शर्मा, आरके गुप्ता, रमेश शिवहरे, हरिओम जैन, आरपीएस कुशवाह, अरविंद तिवारी, आशाराम सेन सहित 50 वृद्ध जनों का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया तथा भेंट स्वरूप कलेक्टर द्वारा एक-एक बेत स्टिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment