---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 2, 2020

फिट इंडिया मूवमैंट के दूसरे चरण में एनसीसी कैडेट्स ने 45 किमी साइकिल यात्रा कर दिया संदेश


शिवपुरी
-महात्मा गांधी व श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर 35 वीं मण्प्रण् बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने एक बार पुन: साइकिल यात्रा कर नगर वासियों को शारीरिक व्यायाम से रोगप्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाने का संदेश दिया।

इस यात्रा में बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल धीरेन्द्र सिंहए प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक सांघी व केयर टेकर नितिन शर्मा सहित शासकीय पी.जी.कॉलेज, कन्या महाविद्यालय, सरस्वती विद्यापीठ व हैप्पी डेज स्कूल के 32 छात्र कैडेट्स व 18 छात्रा कैडेट्स प्रतिभागी रहे। यह यात्रा बटालियन मुख्यालय से भदैया कुण्ड, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गुना बायपास से होती हुई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-3 पर स्थित सेसई गाँव पहुँची। 

वहाँ कैडेट्स ने मध्यकालीन युग के 10 वीं शताब्दी के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर व श्री दिगम्बर जैन शांतिनाथ भगवान मंदिर के धार्मिक ऐतिहासिक महत्व को जाना। वापसी में यात्रा शहर से होते हुए गाँधी पार्क पहुँची जहाँ कैडेट्स ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की व सदैव देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

No comments: