---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 2, 2020

भारत में युवा फिट तो भारत फिट : एसपी राजेश सिंह चंदेल


फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े युवा

शिवपुरी- आज विश्व में भारत देश युवाओं का देश है भारत के युवा फिट रहेंगे तो भारत देश फिट रहेगा। कोरोना काल में सभी को इम्युनिटी बनाये रखने के लिये अपनी दिनचर्या  में व्यायाम को शमिल किया जाना आज के समय की मांग है। उक्त  उद्गार प्रकट किए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल जो स्थानीय पोलोग्राउण्ड मैदान पर आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से आहवान कर रहे थे कि देश का यवा फिट है तो देश फिट है। 

इस दौरान संभागीय खेल अधिकारी एम.के.धौलपुरी ने फिट इडिया के बारे में युवाओं व उपस्थितजनों को बताया। यह आयोजन खेल और युवा कल्याण म.प्र. शासन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण भारत में दिनांक 15/08/2020 से 02/10/2020 तक फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल के मार्गदर्षन में श्रीमंत माधव राव सिंधिया, जिला खेल परिसर के आवासीय खिलाडिय़ों एवं हॉकी फीडर सेंटर के खिलाडिय़ों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल हुए।

 जिला मुख्यालय पर गांधी जयंती के अवसर पर प्रात: 7.00 बजे पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चौराहा, कन्या हाई स्कूल कोर्ट रोड से होते हेतु माधव चौक पर समाप्त हुई। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन का सांकेतिक दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण की। फिट इण्डिया फ्रीडम रन शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के द्वारा संयुक्त तत्वाधन में आयोजित की गई है। दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल ने रवाना किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपाक  पाण्डे, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी, शिक्षा विभाग के क्रीडा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर, वसंत शर्मा, राघवेन्द्र चौधरी के साथ खेल विभाग के कर्मचारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।  

No comments: