जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां बांटकर किया चुनावी शंखनादशिवपुरी-पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू ने कांग्रेस की जिला प्रबंध कारिणी समिति की चुनावी बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर पौहरी एवं करैरा विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। जिला प्रवक्ता विजय चौकसे एवं जिला सचिव चंद्रकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुना बायपास चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर के.पी.सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जो जिस क्षेत्र में अपना प्रभाव रखता है वह केवल वहीं की जिम्मेदारी लेकर कार्य करे, इसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं को सिर्फ अपने ही क्षेत्र में प्रचार.प्रसार और डोर टू डोर जनसंपर्क करना है,
उन्होंने बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महासचिव तथा पौहरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार पटेल एवं जिला अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा से कहा की यह क्षेत्रीय चुनाव है इसलिए आप लोग हाई कमान तक यह बात रखें की बाहरी नेताओं के आवश्यकता यहां नहीं हैं और मैं भी अपने स्तर पर हाई कमान तक यह बात रखूंगा साथ ही उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अति उत्साहित होकर कोई गलत दिशा में कार्य नहीं करना है, चूंकि लोकतंत्र के साथ गंद्दारी हुई है इसलिए जनभावना हमारे साथ है और पौहरी तथा करैरा विधानसभा क्षेत्रों में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है बस हमें जरूरत है कि जितनी जिम्मेदारी हम लें उसको पूरे तन मन से निभाएं।
कार्यक्रम का सह संचालन राजेश बिहारी पाठक ने किया तथा आभार व्यक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने किया। बैठक में भरतसिंह रावत, वीरसिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदू जैन, शिवानी राठौर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, अमित शिवहरे, सत्यम नायक, उषा लोधी आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेता चन्दू बाबूजी, राजेन्द्र गर्ग, अशोक भार्गव, जगमोहन सेंगर, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, आजाद खांन, राजेन्द्र गुर्जर, संजय चतुर्बेदी, अनिल शर्मा अन्नी, एपीएस चौहान, नरेन्द्र जैन भोला, कृष्णकांत खंडेलवाल, भरत ओझा, अजय रूहानी, अखिल शर्मा, बंटी शर्मा, नलिन पंडित, आयुष सिंगल, अमन खांन, दयमंती मिश्रा, रावेन्द्र सिंह कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment