आम आदमी पार्टी ने बापू-शास्त्री जयंती पर आयोजित की स्मरण गोष्ठीशिवपुरी-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती उनके साधारण जीवन शैली और कठिन परिश्रम भारतीय राजनीति में हर पीढ़ी के लिए हर समय और परिस्थितियों में प्रेरणादायी है। यह बात कही आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने जिन्होंने आप पार्टी कार्यालय पर मनाई जा रही महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर बापू स्मरण गोष्ठी के दौरान अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरन बापू-शास्त्री के जन्मदिवस पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा सादर नमन कर बापू स्मरण कार्यक्रम के अन्तर्गत महात्मा गांधी और लाल बहद्दुर शास्त्री का स्मरण कर माल्यार्पण किया गया। जिला संयोजक एड. पीयूष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में राजनेतिक एवं धार्मिक नैतिकताओं को तिलांजलि देते राजनैतिक दल सत्य का स्थान लेता असत्य, अहिंसा के स्थान पर हिंसा और परोपकार के स्थान पर निहित स्वार्थ का पर्याय बन चुके राजनेता, धर्म के ठेकेदार देश के विनाश में सहभागिता कर रहे है ऐसे में बापू के विचारों का अनुपालन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने शब्दों में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और जीवन शैली को अपनाना वर्तमान परिस्थतियों में आवश्यक बताया। कार्यक्रम में गणेश कोठारी विधानसभा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह धाकड़, वीरेन्द्र सिंह रावत, अल्पसंख्यक संगठन जिलाध्यक्ष रज्जन खान, राजकुमार त्यागी, योगेश खाटीक, उमेश सेन, पवन कोठारी, जंदेल रावत, रामनारायण आदिवासी, पुंगा, अशोक जाटव, पंकज नामदेव, छोटू शर्मा, गोलू, दाऊ रावत आदि शामिल रहे। सभा का समापन गणेश कोठारी द्वारा आभार अभिभाषण से हुआ।

No comments:
Post a Comment