---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 2, 2020

सीआरपीएफ सीआएटी ने चलाया स्वच्छता अभियान


शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर की साफ-सफाई

शिवपुरी- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बड़ौदी स्थित सीआरपीएफ सीएआईएटी संस्थान के द्वारा शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के आईजी मूलचंद पंवार के निर्देशन में किया गया जिसमें कमाण्डेट सुरेश यादव सहित सीआरपीएफ सीआईएटी के अन्य अधिकारीगण अलख शुक्ला, ओमनाथ, दिनेश यादव आदि शामिल रहे जिन्हेांने ना केवल स्वयं स्वच्छता का बीड़ा उठाया बल्कि अपने अधीनस्थ जवानों को भी इस सेवा कार्य में लगाया और पूरे भदैयाकुण्ड स्थल जहां-जहां गंदगी जमी हुई थी

 जहां लोग गंदगी को देखकर अपने मुंह पर हाथ रख लेते थे ऐसे चिह्नित स्थानों पर अपने मौजूद उपकरणों के माध्यम से साफ-सफाई की और उन स्थानों को चमका दिया गया साथ ही अन्य लोगों को हिदायत दी गई कि गंदगी करना और उसे साफ रखना यह दोनों चुनौतियों के समान है क्योंकि कोई भी व्यक्ति हो वह गंदगी तो आसानी से कर देता है लेकिन उसे साफ करने में संकोचत होता है।

 इन हालातों में सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान ने भदैयाकुण्ड पर स्वच्छता अभियान चलाकर यह संदेश दिया है कि स्वच्छता को अपनाऐ और गंदगी को दूर भगाऐं ताकि हरेक आमजन स्वस्थ होकर अपने घर-परिवार, समाज और शहर का नाम रोशन करें ताकि ऐसे पर्यटक स्थलों पर बाहर से आने वाले लोग भी जब यहां की स्वच्छता को देखें तो वह भी स्वच्छता का संदेश अपने साथ लेकर जाऐं।

 इस तरह अपने संसाधनों और उपकरणों के माध्यम से सीआरपीएफ सीआईएटी के अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारी व जवानों ने पूरे भदैयाकुण्ड स्थल पर साफ -सफाई अभियान चलाया और उसमें अभिन्न योगदान दिया।

No comments: