Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 9, 2021

माधवचौक चौराहे पर कै.माधौ महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई


कलेक्टर, एसपी, अरविन्द लाल दीवान सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शिवपुरी-नगर को बसाने वाले कैण् श्रीमंत माधौ महाराज की जयंती माधौ चौक चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पूजन और माल्यार्पण कर भव्य समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि गण कलेक्टर शिवपुरी आदरणीय अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अरविंद लाल दीवान ने कै.माधौ महाराज की प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया एवं इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती, माखन लाल राठौर और महेंद्र सिंह यादव, बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, सीएमओ शैलेष अवस्थी, संरक्षक राकेश गुप्ता, तेजमल सांखला, हरवीरसिंह रघुवंशी, राजेन्द्र गुप्ता, समिति अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना, संयोजक मोहन मधुर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष मनीराम राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राठौर, राहुल गर्ग सहित गणमान्य अतिथि राजेन्द्र शर्मा, महेश श्रीवास्तव, दिनेश गर्ग, आकाश शर्मा, नीरज सिंह तोमर, मुकेश आचार्य, शशि शर्मा, अर्चना चतुर्वेदी, आरती परिहार, चन्द्रवाला मेहता, उत्तम बंसल, राजेन्द्र शिवहरे, जितेंद्र गोयल, बृज दुबे, सतीश अग्रवाल, विनय चंद्र ओझा, प्रकाश ठेईया आदि ने भी कै.माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह का सफल संचालन समिति के महासचिव और प्रवक्ता इंजी.अवधेश सक्सेना द्वारा किया गया। 45 वर्ष पूर्व समारोह समिति की स्थापना करने वाले संस्थापकों में से गत वर्ष तक  मुख्य भूमिका निभाते रहे लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय गोविंद गर्ग का स्मरण करते हुए उन्हें कै.माधौ महाराज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक एवं खदान मजदूर भी उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण भी समिति द्वारा किया गया। अंत में समारोह समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना द्वारा सभी आगंतुक महानुभावों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार प्रकट किया गया।

No comments:

Post a Comment