---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 27, 2022

थाना नरवर ने पकड़ा नकली शराब का कारखाना


नगर पालिका चुनाव में खपाने के लिए तैयार कर रहे थे नकली शराब

शिवपुरी-नरवर में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में नकली शराब को लेकर पुलिस को सूचना मिली जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया का मार्गदर्शन एवं एसडीओपी करैरा जी डी शर्मा का मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरवर मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना नरवर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने का कारखाना पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज मुखबिर ने पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बांडदा चौकी अमोलपठा थाना अमोला का एक व्यक्ति नगर पालिका चुनाव नरवर में खपाने के लिए नकली शराब बनाकर बेच रहा है तथा वह और उसका साथी  निवासी बांडदाह करीब 7 पेटी नकली देशी शराब लेकर आ रहे हैं इस पर से शेरगढ़ चौराहे के आसपास पुलिस बल तैनात किया थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति एक बोरा लेकर आते दिखे जिन्हें रोककर चेक की जाने पर उसमें सात पेटियों में 350 क्वाटर लाल रंग की मसाला शराब मिली जो अवैध रूप से परिवहन किए जाने से धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में जप्त की गई तथा पूछताछ पर उसने बताया कि वह ग्राम बाडदाह में अपने कुए पर ओपी से यह देसी शराब नकली बना रहा है। 

इस पर मेमो लिए जाकर बताए अनुसार आरोपी ने स्वयं अपने कुए पर जाकर 25 लीटर ओपी तथा करीब आधा लीटर लाल रंग एवं 66 क्वार्टर भरे हुए बिना पर्ची लगे तथा 170 आबकारी की पर्चियां तथा 342 ढक्कन एवं 344 खाली क्वार्टर की प्लास्टिक के शीशी प्रस्तुत की जो विधिवत समस्त साक्षी गण जप्त कर वापसी पर धारा 34 (2) एवं 49 (क) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब सुधा शराब की कीमत करीब रूपये 80000 है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी ,प्रधान आरक्षक राम कुमार तोमर ,प्रधान आरक्षक नारायण बंजारा, आरक्षक अंकित सेंगर प्रधान ,आरक्षक यादव की मुख्य भूमिका रही।

No comments: