---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 27, 2022

मुझे खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई खिलाड़ी देश की टीम का हिस्सा बने : अरविंद चकराना


क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच का विजेता बनी अमन पब्लिक स्कूल की टीम

शिवपुरी/पोहरी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार पोहरी विधानसभा की युवा टीम द्वारा पोहरी महाविद्यालय के ग्राउण्ड में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच अमन पब्लिक पोहरी और बीलारा माता की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें अमन पब्लिक स्कूल नेे पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए जबकि बीलारा माता की टीम महज 135 रनों पर सिमट गई। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना द्वारा की गई। 

अरविंद चकराना ने खिलाडि?ों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई खिलाड़ी देश की टीम हिस्सा बन कर निकले। खिलाड़ी यदि जज्बा और जुनून बनाए रखें तो उसे आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता है। अरविंद चकराना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। इस तरह के आयोजन होने से खिलाडिय़ों में स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है।

खेल बच्चों के लिए सेहतमंद है सभी बच्चों को खेल स्पर्धा के लिए संगठित होकर खेलना चाहिए इससे क्षेत्र और समाज में एक अलग ही पहचान बनती है। बच्चे गांव से ही खेलकर देश का नाम रोशन करते हैं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सीमा शिवहरे, बृजमोहन सिंह पिपरघार, शुभम मुदगल, शैतान सिंह धाकड़, शाकिर खान, पप्पन खान, एसएस धाकड़, जीतू राठखेड़ा, नरोत्तम मारौरा, पवन बगवासा, जिग्गी सहित 10 हजार से ज्यादा संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

अरविंद चकरना ने दिया विजेता टीम को 51 हजार का पुरस्कार
टूर्नामेंट की विजेता बनी अमन पब्लिक स्कूल की टीम को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकरना की ओर से दी गई। साथ ही फायनल मैच की दोनों टीमों के खिलाडि?ों को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो छपी टीशर्ट भेंट की गईं। इस दौरान उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार शैलेन्द्र सर की ओर से दिया गया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर अमन पब्लिक स्कूल टीम के कप्तान जग्गू को उनकी 71 रनों की पारी और एक विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

No comments: