---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 27, 2022

चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने पकड़े तीन बाईक चोर


चोरी की 10 मोटर साईकिले बरामद कर चोरों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा वाहन चोरो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुये थाना कोलारस मे भङोता रोड वाहन चैकिंग के दौरान एक मो.सा. पर तीन लङ़के आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने को हुये जिन्हे रोककर उनकी मो.सा. क्रमांक एम.पी. 33 एम.वाय 0916 हीरो होण्डा एच.एफ.डीलक्स के कागजात चाहे गये तो न होना बताया, नेट के जरिये उक्त लोगो द्वारा लिये मो.सा. का नंबर चैक किया जो थाना कोलारस के अपराध क्रमांक 16/22 धारा 379 ताहि. की होना पाई गई। 

मो.सा. सवारों से अन्य चोरियो के संबंध मे अगल-अलग पूछताछ की गई तो आरोपीगणो के बताये अनुसार उनके कब्जे से पूर्व मे अलग-अलग स्थानो से चोरी की गई कुल 10 मोटर साईकिले कीमती करीब 05 लाख रूपये की जप्त गई। जो थाना कोलारस, थाना मायापुर, चौकी खोङ थाना भोंती, थाना जिगना जिला दतिया, झांसी से वर्ष 2019 से दिनांक 18.02.22 तक चोरी करना पाई। 

उक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अन्य चोरियो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। दो आरोपियों पर पूर्व से लूट सहित चोरी के 05-05 अपराध एवं एक आरोपी पर चोरी के 04 अपराध कायम है। इस कार्यवाही में निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया, उनि. रूपेश शर्मा, का.वा. सउनि. शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, सउनि.रामसिंह भिलाला, प्र.आर. अवतार सिंह, का.वा.प्र.आर. दिलीप सिंह, भूपेन्द्र तोमर,  आर. प्रभजोत सिंह, पुष्पेन्द्र रावत  नीतू सिंह, गजराज सिंह, चालक बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही।

No comments: