दिल्ली से किया एक आरोपी को गिरफ्तार, 3 लाख किए नगद सहित घटना मे प्रयुक्त कार को किया बरामदशिवपुरी- अभी तीन दिन पूर्व ही 2 मार्च को थाना कोतवाली क्षेत्र के महल कॉलोनी तिराहे से ट्रांसपार्टर की कार से एकाएक एक बदमाश के द्वारा कार में रखे 5 लाख रूपये को लेकर फरार हो गया था। मामले को लेकर थाना कोतवाली प्रभारी सुनील खेमरिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, एएसपी प्रवीण भूरिया व एसडीओपी अजय भार्गव के निर्देशन में इस मामले की पतारसी की गई और सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से क्लू तलाशे गए तो देखा तो पाया कि इस घटना केा अंजाम देने वाला एक गिरोह है जिस पर दबिश देकर दिल्ली से एक आरोपी सहित उससे 3लाख रूपये नगदी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रं.144/2022 धारा 379 भादवि का कायम कर थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे घटना स्थल का मुआयना किया एवं घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने दिन दहाड़े हुयी चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुये चोरों की पतारसी एवं चोरी गये बैग को बरामद करने के लिये शहर मे लगे सीसीटीव्ही एवं सायबर सैल की मदद लेने के निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुनील खेमरिया के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गठित कर चोरों की तलास शुरु की गई। जिससे चलते शहर मे लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया, जिससे ज्ञात हुई कि घटना के वक्त एक नीले रंग की दिल्ली पास वलेनो कार क्रं. डीएल 12 सीजे 9844 दिखी एवं उसमे से 4-5 लोग उतरे और घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा विवेचना को आगे वढ़ाते हुये इन लोगों पर शक के दायरे लेते हुए इनकी जांच पड़ताल मे जुट गई।
सायबर सेल की मदद से गाड़ी का पता किया गया तो दिल्ली का पता आया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली से एक पुलिस टीम जिसमे उनि. दीपक पालिय, प्रआर. देवेन्द्र, प्रआर नरेश यादव एवं आर भूपेन्द्र यादव को दिल्ली के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिल्ली पुलिस की मदद से थाना अम्बेडकर नगर इलाके से दविस देकर एक आरोपी, घटना मे प्रयुक्त कार डीएल 12 सीजे 9844 एवं आरोपी से नगद 3 लाख रुपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ मे बताया कि उसने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को कारित किया है। पुलिस द्वारा घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर घटना मे सामिल अन्य आरोपियों की तलास की जा रही है। घटना पर तुरंत कार्यवाही करने एवं खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के मनोवल बढ़ाने एवं सराहनीय कार्य के लिये नगद पुरुस्कार की घोषणा की है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुनील खेमरिया, उनि. दीपक पालिया, कावा. प्रआर. नरेश यादव, काव. प्रआर. देवेन्द्र, आर. भूपेन्द्र यादव की शराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment