---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 4, 2022

कलेक्टर ने की गेंहू उपार्जन, खरीदी केंद्र, आयुष्मान कार्ड एवं वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा


शिवपुरी-
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में गेंहू उपार्जन, खरीदी केंद्र, आयुष्मान कार्ड एवं वृक्षारोपण की प्रगति के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। नोडल अधिकारी टीम के साथ जाकर केंद्रों का निरीक्षण करें और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पंजीयन को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर लगाने जाने की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाए। इससे जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश सहित जिले में भी वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 5 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी अधिकारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वायुदूत एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके पंजीयन करें और पौधा लगाने का फोटो एप पर अपलोड कराएं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संख्या में पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी केन्द्रों की पुताई, बंटवारा, सीमांकन, समाधान ऑनलाईन आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

No comments: