जिला खेल परिसर में हुआ अंकुर अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, एसपी, खेल अधिकारी, टीआई, यातायात प्रभारी ने रोपे पौधेशिवपुरी-प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मप्र शासन के द्वारा अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक से पौधों का रोपण किया जा सके और यह पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप लेकर प्राकृतिक ऑक्सीजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, इन्हें केवल रोपना ही नहीं बल्कि इन्हें संरक्षित करना भी आवश्यकत है। उक्त उद्गार व्यक्त किए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जो खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 01 से 05 मार्च तक आयोजित खेल परिसर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर अन्य लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा एसपी श्री चंदेल की आगवानी करते हुए स्वागत किया गया साथ ही इस पौधरोपण कार्यक्रम में टीआई थाना प्रभारी देहात विकास यादव, यातायात प्रभारी रणवीर यादव सहित सेवानिवृत्त टीआई बादाम सिंह यादव मौजूद रहे। यहां कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल के मार्गदर्शन में अंकुर अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल के द्वारा खेल परिसर में पीपल, अशोका, गुलमोहर आदि सहित विभिन्न प्रजापति के 50 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर देहात थाना टी.आई. विकास यादव, थाना यातायात प्रभारी रणवीर सिंह, आयशर अकादमी के प्राचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, अमित मिश्रा, खेल विभाग के प्रशिक्षक, कर्मचारी व म.प्र. राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी उपस्थित रहे है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकुर अभियान अंतर्गत खेल परिसर में रिक्त भूमि पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की दृष्टि से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में 01 से 05 मार्च तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के वृक्ष खेल परिसर में लगाये गये। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा आगामी 7 व 8 मार्च को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के महिला क्रिकेट खिलाडियों की म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी चयन ट्रायल की तैयारी के संबंध में चर्चा भी की गई।
No comments:
Post a Comment