---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 5, 2022

आईपीएस स्कूल में लैंगिक अपराधों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन



बाल कल्याण समिति के द्वारा लैंगिक अपराधों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

शिवपुरी- बच्चों को लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक करने को लेकर बाल कल्याण समिति के द्वारा स्थानीय आईपीएस स्कूल में समिति के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाल कल्याण समिति अध्यक्षा डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे के द्वारा बच्चों को लंैगिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। 

इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग एवं बाल कल्याण समिति द्वारा आईपीएस स्कूल पटेल पार्क शिवपुरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र नारी कला में किशोर न्याय अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत जागरूक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ.सुषमा पांडे, सदस्य रघुवीर सिंह श्रीवास, वन स्टॉप सेंटर से मंजू धाकड़, आरती शर्मा, महिला बाल विकास से सामाजिक कार्यकर्ता जितेश जैन, मनीष शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कुशवाह, केदार शर्मा, अभिषेक शर्मा, जसवंत कुशवाह आदि उपस्थित हुए। 

कार्यक्रम में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड चाइल्ड लाइन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जितेश जैन सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दी गई। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ सुषमा पांडे द्वारा बच्चों को पोक्सो एक्ट सुरक्षित सुरक्षित स्पर्श आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित करके अपनी शिक्षा जारी रखने हेतु सुझाव दिया गया। वन स्टॉप सेंटर एवं घरेलू हिंसा के बारे में श्रीमती मंजू धाकड़ वन स्टॉप सेंटर द्वारा जानकारी प्रदान की गई। 

इस दौरान इस दौरान छात्र प्रमोद धाकड़, अंकित बाथम, रोहित धाकड़ द्वारा बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड से की प्रक्रिया के बारे में सवाल किए गए जिनका समाधान किया गया एवं छात्राओं में कुमारी काजल जाटव, जिया कुशवाह, पलक शाक्य द्वारा सुरक्षित सुरक्षित स्पर्श एवं पोक्सो एक्ट से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए जिनका समाधान डॉ सुषमा पांडे द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कुशवाहा द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
   

No comments: