सी.आई. ए .टी. स्कूल संस्थान में मनाया गया 83वां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवसशिवपुरी-आज भारत देश में किसी प्रकार की आंतरिक समस्या उत्पन्न होने पर सभी को एक ही शक्ति की जरूरत पड़ती है जिसका उदय दिनांक 27 जुलाई 1939 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था और उस शक्ति का नाम था क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस। समय के साथ भारत के तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसे एक नया पहचान दिया तथा उसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखा गया तथा सीआरपीएफ फ्लैग प्रदान किया। यह बल विश्व का सबसे बड़ा अर्ध सैनिक बल बना। आज दिनांक 19 मार्च 2022 को इस बल ने अपना 83वा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस मनाया। उक्त उद्गार व्यक्त किए सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के कमाण्डेट सुरेश कुमार यादव ने जो स्थानीय संस्थान परिसर में आयोजित सीआरपीएफ के 83वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। \
यहां यह आयोजन संस्थान के आईजी गिरीश कुमार के मार्गदशन में मनाया गया। इस अवसर पर शिवपुरी स्थित सीआईएटी स्कूल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीआईएटी स्कूल के कमांडेंट सुरेश कुमार यादव द्वारा 83वा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह का प्रारंभ शहीदों को नमन करते हुए किया गया। उन्होंने सभी अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीअन्य कार्मिको, प्रशिक्षकों एवं उनके परिजनों को 83वा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बल के वीर सदस्यों द्वारा रचे गए गौरवपूर्ण इतिहास एवं उनके बलिदानों की याद दिलाई।
कमांडेंट श्री यादव ने इस अवसर पर भविष्य में भी देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने हेतु बल के कार्मिकों को प्रेरित किया। इस शुभ अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कैंप एवं उसके आसपास के क्षेत्र के सभी बच्चों ने भाग लिया साथ ही जवानों के मनोरंजन हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
83वा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह के अवसर पर सीआईएटी स्कूल शिवपुरी के सुरेश कुमार यादव, कमांडेंट, अनिल कुमार, उप कमांडेंट, दिनेश उप कमांडेंट, खेमचंद कश्यप, उप कमांडेंट, संतोष रामदयाल मुरई, सहायक कमांडेंट, ओम सिंह सहायक कमांडेंट, शुभम गुप्ता, सहायक कमांडेंट के साथ अन्य कार्मिक शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment