---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 20, 2022

खेलों से युवाओं का होगा सर्वगीण विकास : प्रहलाद भारती


सतनबाड़ा खुर्द मंडल में किया गया टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट पुरूस्कार वितरण समारोह

शिवपुरी-सतवाड़ा खुर्द मंडल की ओर से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी अमित किरार, अतिबल धाकड़ ,शिशुपाल सिंह धाकड़ ,बंटी किरार ,शिव सिंह धाकड़, देवेंद्र शिवहरे, आदि द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

फाइनल मैच बध्यखेड़ी और बैराड़ जूनियर के बीच हुआ जिसमें बैराड़ जूनियर ने 148 रन बनाए बध्यखेड़ी ने 108 रन बनाए जिसमें बैराढ़ जूनियर ने जीत हासिल की। विजेता टीम को 41000 नगद एवम शील्ड तथा उपविजेता टीम को 21000 नगद एवम शील्ड प्रदान की गई।

प्रहलाद भारती ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने से अनुशासन एवम टीम भावना का विकास होता है भारती जी ने कहा कि खिलाड़ी यदि जज्बा और जुनून बनाए रखे तो उसे आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता इस तरह के आयोजन होने से खिलाडयि़ों में स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन का विकास  होता है ।

खेल,खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खिलाडिय़ों की क्षेत्र और समाज में एक अलग ही पहचान बनती है।  इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रद्युमन धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना, कल्याण धाकड़ घनश्याम, सुघर सिंह ,आनंद गोस्वामी अजीत सरदार आदि उपस्थित रहे।

No comments: