---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 20, 2022


पुलिस लाईन परिसर में पुलिस परिवार के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

शिवपुरी- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में होली के पर्व पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी अनोखे अंदाज में होली मना रहे हैं। शनिवार को होली के दूसरे दिन शिवपुरी पुलिस परिवार के स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में होली मिलन समारोह के रूप में पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया था, जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा शहर के अन्य समाजसेवियों व गणमान्य नागरिक भी यहां मौजूद रहे। इस होली के उत्सव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अनोखे अंदाज में नजर आए और ठुमके और गाना गाते हुए और होली की फाग पर नाचते हुए दिखे। साथ ही यहां चिकित्सकों, जिला पंचायत के सेवानिवृत्त सीईओ एचपी वर्मा व शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी इस आयोजन में शामिल होकर पुलिस परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब रंग-गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया।

No comments: