---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 20, 2022

बच्चों के सुख-दु:ख में सदैव अग्रणीय है बाल कल्याण समिति : डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे


बाल कल्याण समिति ने दिलाई अनाथ बच्चों को दी सहायता राशि व प्रदाय किया राशन

शिवपुरी- बच्चों के अधिकारों को लेकर सतत कार्यरत बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे के द्वारा एक ऐसे परिवार के बीच पहुंचकर परिजनों को ना केवल ढांढस बंधाया गया बल्कि अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए दिवंगत परिजनों के बाद अनाथ हुए 4 बच्चों के भरण-पोषण के लिए अपने प्रयासों से शासन के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि व राशन उपलब्ध कराया गया। 

यहां बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषम पाण्डे ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकार प्राप्त हो और विपदा के समय वह कभी अपने आपको असहाय ना समझे इसे लेकर हम प्रयास करते है कि ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक इस दुनिया से असमय अलविदा हो गए है उन परिवारों का कैसे ख्याल रखा जाए व उन्हें शासन के द्वारा प्रदाय योजना का लाभ दिलाकर आत्मनर्भिर भी बनाया जाए साथ ही घर-परिवार के भरण-पोषण हेतु सहायता राशि व राशन की उपलब्धता भी कराई जावे आदि बातों को ध्यान में रखते हुए गत दिवस शहर की साईसं कॉलेज के समीप मृतक विनोद कुशवाह के निधन के पश्चात उस घर के 4 मासूम बच्चों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया लेकिन बाल कल्याण समिति ने इस परिवार को सामथ्र्य प्रदान करते हुए ना केवल बीच परिवार के उनका हाल-चाल जाना बल्कि अपनी ओर से मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि व राशन भी उपलब्ध कराया गया ताकि यह परिवार अपने आप को असहाय ना समझे। 

इसके साथ ही कुशवाह परिवार के अन्य लोगों से भी चर्चा उपरांत इनकी देखभाल को लेकर परिजनों से भी चर्चा की जा रही है ताकि परिजन आगे आकर इन्हें संभाले और बाल कल्याण समिति भी अपनी ओर से इस परिवार को हर संभव सहायता मुहैया करा सके। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक आकाश अग्रवाल के द्वारा पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना जताई गई और विभाग की ओर से शासन की योजना के तहत मिलने वाले लाभ इस परिवार को दिलाने के प्रति प्रतिद्धबता जताई।

No comments: