---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 20, 2022

तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेस ने मनाया लोकतन्त्र सम्मान दिवस


शिवपुरी
-खरीद फरोख्त की राजनीती को ठुकराकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के द्वारा मप्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दिन 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतन्त्र सम्मान दिबस मनाया। पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवपुरी जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई यात्रा प्रारम्भ करने से पहले गांधी आश्रम पर झंडा बंदन कर राष्ट्रगीत गाकर गांधीजी एबं अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई 

इसके बाद संबिधान की प्रस्ताबना का बाचन किया गया तथा कमलनाथ के संदेश का प्रसारण किया गया इस कार्यक्रम में कई महिला, पुरूष पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेहित अग्रवाल व महिला कंाग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन सहित सैकड़ों कांगे्रसजन मौजूद रहे।

No comments: