---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 20, 2022

आईटीबीपी मे अफसरों ने परिवार संग होली खेली


आफिसर्स ने परिवार सहित होली के रंग मे नाचे गाए

शिवपुरी/करैरा-होली का त्यौहार लोगो को दो वर्षों के बाद खुलकर मनाने को मिला है। नगर मे होली का त्यौहार शांति एवं सदभावना के साथ मनाया गया। लोगो ने बुराईयों को भुलाकर रंग गुलाल लगाया वही नगर मे लोगो ने अलग अलग अंदाज मे होली मनाई कही लोग डीजे की धुन पर थिरके तो कही लोगों को उठाकर किचड की होली खेली। 

इस दौरा नगर करैरा में एडीजे अतुल सक्सेना, न्यायाधीश ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने अपने निवास पर बच्चों महिलाओं परिवार संग होली मनाई  बच्चों ने एक दूसरे को रंग डाला और होली के रंग मे रंग गए डीजे की धुन पर खुब थिरकते रहें। आईटीबीपी जो जबान अफसर देश की सेवा के लिए अपने बतन की खातिर अपने परिवार की परिवाह ना करते हुए अपने शरीर को अपने लहू से रंग लेते है उन्होंने भी परिवार सहित होली मनाई। 

करैरा आईटीबीपी जो जबान अफसर देश की सेवा के लिए अपने बतन की खातिर अपने शरीर को लहू से रंग लेते है, उन्होंने ने भी होली कुछ अलग ही अंदाज मे मनाई। करैरा आईटीबीपी मे तीन बटालियन है उसमे डीआईजी एपीएस निम्बाडिया, डीआईजी सुरेन्द्र खत्री, कमाण्डेट अभय चन्द्र एवम् अधीनस्थ अधिकारियों ने फैमिली सहित होली मनाई और डीजे की धुन पर महिलाएं बच्चे पुरूष सभी खूब झूमें नाचे गाए। साथ ही तीनो वटालियन के अधिकारियों ने बच्चों महिलाओं के संग गेम भी खेले सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

No comments: