शिवपुरी- बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गठित हुए घटनाक्रम के बाद अब हिंदू धर्म रक्षा को लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया। यहां कॉलेक्टरेट परिसर में विश्व हिंदू परिषद के राम सिंह यादव, नरेश ओझा, विनोदपुरी गोस्वामी बजरंग दल के जिला संयोजक उपेंद्र यादव ने बताया कि बीटी 18-19 मार्च की रात्रि को जिस प्रकार से एक धर्म विशेष के लोगों के द्वारा हिंदू धर्म के लोगों पर जोकि अनुसूचित जाति से तालुकात रखते हैं उनके ऊपर प्राणघातक हमला बोला गया जिसमें 2 लोगों की मौत जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हिंदू धर्म की रक्षा को लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा कि शांति के टापू के रूप में प्रख्यात मध्यप्रदेश में धर्म विशेष के लोगों के द्वारा जघन्य हत्याकांड जैसे घटनाकर्म को अंजाम दिए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरोध व धर्म विशेष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावे।
इसे लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद में माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें रायसेन जिले के खेल पूर्वक खमरिया में दो लोगों की मौत के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावे वह इस घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जावे। इस तरह की मांग की गई है इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में अगर प्रताप सिंह, उदय राजपूत,पुष्पेंद्र धाकड़, रजत शर्मा, प्रदीप पमार,दिलीप मरैया, रोहन दीक्षित, महावीर कर्ण, रमेश, सचिन मांझी, संदीप बाथम आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment