---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 19, 2022

सदस्यता अभियान के रूप में संगठन को मजबूत बनाएगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी : युवा जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार


युवा प्रदेश महासचिव जानकी पाण्डे के निर्देशन में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

शिवपुरी-जनता के बीच जनता से जुडऩे का अनूठा रूप होता है पार्टी का सदस्यता अभियान और हम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर इससे संगठन को मजबूत बनाने कार्य शीघ्र शुरू करने जा रहा है यह सदस्यता अभियान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव सुश्री जानकी पाण्डे के निर्देशन में संपूर्ण शिवपुरी जिले में संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ा जा सके। 

यह जानकारी दी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार ने जिन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिस तरह से महाराष्ट्र में सरकार चला रही है साथ ही अन्य प्रदेश में सहयोगी संगठनों में पार्टी की महती भूमिका भी है इसलिए इस सदस्यता अभियान के माध्यम से वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी अपनी सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में रहे इसलिए लोगों को सदस्यता दिलाकर पार्टी से जोड़ा जा रहा है। 

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार ने कहा कि आगामी समय में शीघ्र ही पार्टी की महासचिव सुश्री जानकी पाण्डे के निर्देशन में यह सदस्यता प्रारंभ किया जाएगा जो संपूर्ण जिला शिवपुरी के सभी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करेगा। 

इस दौरान आमजन से भी अपील की गई है कि वह मध्यप्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार, कुशासन और मनमर्जीपूर्ण आमजन के अधिकारों को कुचलने वाली मप्र  सरकार को सबक सिखाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े और पार्टी के द्वारा चलाए जाने वाले इस सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। 

No comments: