भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष बनने पर अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब ने दिखाया उत्साहशिवपुरी-जब भी कोई अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लक का साथी हो या कोई पदाधिकारी यदि वह तरक्की कर रहा है तो उसका प्रोत्साहन करना हम सभी का दायित्व है इसी प्रकार से भारतीय जनता युवा मोर्चा में नव नियुक्त जिला कोषाध्यक्ष के रूप में विकास गोयल का मनोनयन किया गया है जो कि स्वयं संस्था अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब अध्यक्ष भी है।
इस उत्साह के साथ ही अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब के द्वारा स्थानीय महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचकर सहयोगी साथियों के द्वारा महाराजा अग्रसेन के जयघोष के साथ विकास गोयल का माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया और भाजपा के सहयोगी संगठन भाजयुमो के प्रति आभार व्यक्त किया गया कि उन्हेांने अग्रवाल समाज के नव युवा विकास गोयल को भाजयुमो का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रदान की। इस अवसर पर अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब संस्था के अंकित गुप्ता, सहमंत्री रितिक गर्ग, प्रांशुल अग्रवाल, नितिन सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment